Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले की फलोदी जेल से भागे 16 बंदी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। पुलिस उनमें से एक भी बंदी को पकड़ पाने में सफल नहीं हो पाई है। उनके भागने के आज तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। पुलिस को आशंका है कि ये सभी बंदी क्षेत्र के रेतीले धोरों में किसी स्थान पर शरण लिए हुए हैं।

Prisoner escape case: Police hands empty for third day

पुलिस इन तक पहुंच नहीं पा रही है। पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में कई स्थान पर दबिश दे चुकी हैं लेकिन अभी तक एक भी बंदी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। फलोदी की जेल से सोमवार रात आठ बजे 16 बंदी वहां तैनात गार्डों के साथ मिलीभगत कर भाग निकले थे।

सुनियोजित तरीके से भागे इन बंदियों ने पूरी योजना पहले से तैयार कर रखी थी। यही कारण रहा कि जेल से बाहर निकलते ही उन्हें ले जाने के लिए एक स्कॉर्पियो जेल से बाहर तैयार खड़ी थी। सभी चंद सेकंड में जेल से निकल इस स्कॉर्पियो में सवार होकर भाग निकले। इसके बाद इनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अभी तक ना तो किसी बंदी को खोज पाई है और न ही उन्हें भगा कर ले जाने वाली स्कॉर्पियो। मामले की जांच फलोदी पुलिस थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी तलाश में बड़ा अभियान शुरू किया गया है। वे सात दिन में पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। बताया गया है कि जेल से भागे 16 बंदियों में से 9 विश्नोई जाति के हैं। इस जाति का ग्रामीण क्षेत्र में काफी प्रभाव है। जेल से फरार होने वाले बंदियोंं को अच्छी तरह से मालूम है कि उनके भागते ही पूरे क्षेत्र में जोरदार नाकाबंदी होने के साथ सघन तलाशी अभियान चलेगा।

ऐसे में अन्य जिलों की तरफ भागने के बजाय वे रेतीले धोरों में बसी किसी ढाणी में शरण लेकर बैठ गए होंगे। वे सभी एक साथ रहने के बजाय अलग होकर अपने स्तर पर शरण ले समय निकाल रहे हैं, ताकि नाकाबंदी में ढिलाई आते ही वे यहां से भाग किसी अन्य स्थान पर जा सकें।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026