थाईलैण्ड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना पहुंची जोधपुर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),थाईलैण्ड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना पहुंची जोधपुर। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना रविवार की देर शाम जोधपुर पहुंची। वे दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वे रविवार को विशेष विमान से जोधपुर पहुंची। राजकुमारी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा,आवागमन, ठहराव और भ्रमण को लेकर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजकुमारी के शाही स्वागत को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एयरपोर्ट से लेकर उनके ठहरने और भ्रमण स्थलों तक विशेष इंतजाम किए गए है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। राजकुमारी के स्वागत में पारंपरिक और शाही अंदाज अपनाया गया। वे सोमवार को मेहरानगढ़,उम्मेद भवन पैलेस और जसवंत थड़ा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी।

प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर के रूप में जानी जाती है
राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर के रूप में जानी जाती हैं। उनका खुद का लग्जरी फैशन ब्रांड है,जो दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय है। फैशन के क्षेत्र में उनके डिजाइन और कलेक्शन को खास पहचान मिली हुई है। राजकुमारी सिरिवन्नवारी केवल फैशन तक सीमित नहीं हैं। वे थाईलैंड की शाही सेना में मेजर के पद पर भी कार्यरत हैं।

खेत पर पहुंची पुलिस ने युवक से बरामद किया अवैध डोडा पोस्त चूरा

कला संस्कृति में गहरी रूचि 
राजकुमारी एक कुशल घुड़सवार है। खेल,कला व संस्कृति के क्षेत्र में उनकी गहरी रुचि है। सनद रहे कि राजकुमारी भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आई हैं। इस दौरान वे राजस्थान के विभिन्न शहरों के साथ-साथ आगरा का भी भ्रमण करेंगी। दो दिन प्रवास के दौरान वे ऐतिहासिक धरोहरों,सांस्कृतिक स्थलों और शाही विरासत से रूबरू होंगी।

संपत्ति अरबों में, सबसे अमीर राजकुमारी 
राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना को दुनिया की सबसे अमीर राजकुमारियों की सूची में भी शामिल किया जाता है। उनकी संपत्ति अरबों में बताई जाती है। वह न केवल शाही परिवार की प्रतिष्ठित सदस्य हैं,बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद सशक्त मानी जाती हैं। उनकी संपत्ति और प्रभाव का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन,व्यापार और सामाजिक क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026