ध्वजारोहण के साथ चालीहा महोत्सव शुरू

चालीस दिन तक व्रत रखकर करेंगे सात्विक भोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ध्वजा रोहण के साथ चालीहा महोत्सव शुरू। सिंधी समाज की ओर से इष्टदेव भगवान झूलेलाल साहिब की आराधना का खास पर्व चालीहा महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। चालीस दिन तक चलने वाले महोत्सव में लोग व्रत रखेंगे,सात्विक भोजन करेंगे। झूलेलाल मन्दिर जाकर नियमित भजन कीर्तन,पूजन एंव बहिराणा साहिब के कार्यक्रम होंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली,ज्ञापन सौंपा

महिला मंडल संरक्षक पूनम मोतियानी ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित तीसरी पुलिया झूलेलाल महल में चालिहा महोत्सव का झंडारोहण के साथ शुभारंभ किया गया। साथ में श्रीअमर कथा का पहला अध्याय पढ़ा गया। भगवान झूलेलाल साहिब के साप्ताहिक दिवस शुक्रवार को थारू उत्सव मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

इसके अलावा मासिक उत्सव चंद्रदर्शन पर बहिराणा साहब का भी आयोजन होगा। इधर शक्ति स्थित सिंधी पंचायत भवन में भी ध्वजारोहण से चालीहा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पंचायत अध्यक्ष लखमीचंद किशनानी तीर्थ डोडवानी, गोपी भाई जनवानी के साथ महिला मंडल, नवयुवक मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026