Doordrishti News Logo

जयपुर, केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वाधीनता दिवस-2021 की पूर्व संध्या पर राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 19 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर ने राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं पुलिस पदक के लिए चुने गए अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।

दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एसओजी राजस्थान अशोक कुमार राठौड़ एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस,सतर्कता राजस्थान बीजू जार्ज जोसेफ को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

19 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक

प्रदेश के 19 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसीबी राजस्थान एमएन दिनेश, पुलिस कमिश्नर जोधपुर जोस मोहन, पुलिस अधीक्षक दूरसंचार एवं तकनीकी हेमराज मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी जयपुर मदन लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईटीए (एसएसबी) सुरेंद्र सिंह शेखावत, कम्पनी कमाण्डर चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर दीपक जोशी, पुलिस निरीक्षक तकनीकी शाखा इंटेलिजेंस शाखा पुलिस मुख्यालय महेंद्र कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक सीएम सिक्योरिटी जयपुर पवित्रा यादव, पुलिस निरीक्षक कार्यालय पुलिस अधीक्षक सीआईडी इंटेलिजेंस काचेरी कैम्पस जोधपुर मुमताज खान व पुलिस निरीक्षक एसीबी भंवर सिंह शामिल है।

इनके अतिरिक्त 13वीं आरएसी जेल सुरक्षा के प्लाटून कमाण्डर भगत सिंह, सीआईडी एसएसबी जयपुर के पुलिस उप निरीक्षक हरि नारायण कुमावत, सीआईडी एसएसबी जयपुर के सहायक उप निरीक्षक संतोष लाल, अपराध शाखा जालोर के हैड कांस्टेबल तुलसा राम, 8वीं बटालियन आरएसी आईआर गाजीपुर दिल्ली के हैड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर के कांस्टेबल राम लाल मेघवाल, एमबीसी खेरवाड़ा के कांस्टेबल गुलाब सिंह, द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा के कांस्टेबल मोती लाल एवं सीआईडी सीबी,जयपुर के कांस्टेबल सीता राम सामरिया को भी पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

ये भी पढें – मां के निधन से बेटी तनाव में, सीढिय़ों की रेलिंग में लगाया फंदा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026