अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर के 260 रेक बनाने की तैयारी

  • लंबी दूरी की रात्रिकालीन यात्रा में सुरक्षा व सुविधा के नए मानक स्थापित करेंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें
  • रेलमंत्री वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर के 260 रेक बनाने की तैयारी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की रात्रिकालीन यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा के नए मानक स्थापित करेंगी। इसके मद्देनजर भारतीय रेलवे अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के कुल 260 रेक बनाने की योजना पर गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहा है।

यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर जैसी नई रोलिंग स्टॉक के विकास में प्रोटोटाइप निर्माण,व्यापक परीक्षण और उसके बाद श्रृंखला उत्पादन की चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

रेल मंत्री के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन निर्माण कार्यक्रम को बीईएमएल,इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ),चेन्नई तथा प्रौद्योगिकी भागीदारों के सहयोग से निष्पादित किया जा रहा है। इन ट्रेनसेटों को मांग और परिचालन तत्परता के आधार पर नियमित यात्री सेवा में चरणबद्ध रूप से शामिल किया जाएगा।

हड़पसर सुपरफास्ट साबरमती स्टेशन पर अब 19 मई तक रुकेगी

ट्रेनसेटों में उन्नत सुरक्षा और आधुनिक यात्री सुविधाएं होंगी
यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इन ट्रेनसेटों में उन्नत सुरक्षा एवं आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें झटके रहित अर्ध-स्थाई कपलर व एंटी-क्लाइम्बर,कवच सुरक्षा प्रणाली,180/160 किमी प्रति घंटे की डिज़ाइन/परिचालन गति,ईएन मानकों के अनुरूप क्रैशप्रूफ कार बॉडी,प्रत्येक कोच के अंत में फायर बैरियर दरवाजे, एरोसोल आधारित अग्नि पहचान एवं शमन प्रणाली तथा पुनर्योजी ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं।

सीसीटीवी से लैस और दिव्यांग अनुकूल होगी ट्रेन
इसके अतिरिक्त यूवी-सी आधारित कीटाणुशोधन युक्त एयर कंडीशनिंग,स्वचालित प्लग दरवाजे,सभी कोचों में सीसीटीवी, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट,दिव्यांग जन यात्रियों के लिए विशेष शौचालय तथा केंद्रीकृत कोच मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026