Doordrishti News Logo

सुर बहार कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

26 से 28 नवम्बर को होगा कार्यक्रम

जोधपुर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा 26 से 28 नवम्बर तक देश के नामचीन कलाकारों का जोधपुर में आयोजित किये जाने वाले तीन दिवसीय सुगम संगीत समारोह सुर बहार कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि सूफी संगीत की विख्यात गायिका ममता जोशी,महान गजल व मांड गायक अली-गनी बंधु तथा फ़िल्म गायक रविन्द्र उपाध्याय पहली बार अपनी पूरी टीम के साथ जोधपुर के सुधि श्रोताओं के समक्ष अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे।

ये भी पढ़ें-निःशुल्क मेडिकल शिविर में 300 लोग लाभान्वित

बिनाका ने कहा कि इस कार्यक्रम में पहली बार विशेष तकनीक के साउंड व लाइट उपकरणों का प्रयोग किया जायेगा,जिससे श्रोता गायन का प्रभावी आनंद उठा सकेंगे। उन्होने बताया कि मेडिकल ऑडिटोरियम में प्रतिदिन सांय 6.30 बजे से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम आम दर्शकों के लिये निःशुल्क रखा गया है। इस सुगम संगीत समारोह का उद्घाटन राजस्थान पशु संवर्द्धन बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026