Doordrishti News Logo

प्रजापति युवा संगठन का सरदारपुरा थाने के बाहर धरना

  • प्रजापति युवा संगठन के लोग सरदारपुरा थाने के बाहर हुए जमा
  • समाज के कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, दर्ज एफआईआर को गलत बताया

जोधपुर,शहर के सरदारपुरा गांधी मैदान के समीप प्रजापति युवा संगठन ने चार दिन पहले एक वांटेड अपराधी की गिरफ्तारी और अन्य मांगों को लेकर रैली निकाली थी। जिस पर सरदारपुरा पुलिस ने रैली में शामिल 60-70 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंधन किए जाने पर केस दर्ज किया था। समाज के लोग बाड़मेर के एक वांटेड लालबाबा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

सरदारपुरा पुलिस की तरफ से दर्ज की गई राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापति और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट को गलत बताते हुए सोमवार की दोपहर में संगठन के लोग सरदारपुरा थाने पर पहुंचे। यहां थाना परिसर के बाहर गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर एसीपी चक्रवर्ती सिंह राठौड आदि वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें लाल बाबा की गिरफ्तारी के लिए भी आश्वस्त किया। मगर यह लोग सरदारपुरा थाने में दर्ज प्राथमिकी को भी गलत बता रहे थे।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि वहां आए लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया गया है। उन्होंने एक ज्ञापन भी एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ को दिया है। बाड़मेर के लाल बाबा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से पहले से ही इनाम घोषित हो रखा है। पुलिस ने प्रजापति समाज के लोगों को हर प्रकार से सहयोग के लिए आश्वस्त किया तब वे चले गए। तीन चार दिन पहले संगठन से जुडे लोगों ने बाड़मेर के प्रकरण लाल बाबा की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर गांधी मैदान के पास से रैली निकाली थी। जिस पर पुलिस ने पहले समझाइश भी की थी। नहीं मानने पर उसके खिलाफ सीआपीसी की धारा 144 में केस दर्ज किया गया था। मार्ग अवरूद्ध किए जाने और धारा 144 का उल्लंघन किए जाने पर यह प्रकरण नारायण प्रजापति और अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026