Doordrishti News Logo

प्रभात फेरी व रक्तदान शिविर का आयोजित

जोधपुर, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान के निर्देशानुसार “Empowerment of Citizens through Legal Awareness and Outreach” तथा “Haq_hamara_bhi_to_hai@75″अभियान लॉन्च किया गया है। इन अभियानों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर द्वारा बुधवार को विठ्लेश्वर वन,चौपासनी- चौखा में स्काउट एण्ड गाइड्स के कैडेट्स की प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें- भारत के संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्त्तव्य विषयक संगोष्ठी आयोजित

https://doordrishtinews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221110-WA0019.jpg

इस प्रभात फेरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सुरेंद्र सिंह सांदू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के दौरान स्काउट एण्ड गाइड्स के सीओ छतरसिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।इसी क्रम में इस अभियान के दौरान महात्मा गांधी चिकित्सालय, जोधपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर के सचिव सुरेंद्र सिंह सांदू की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राधिकरण के कर्मचारी,विधि विद्यार्थियों तथा अन्य द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं को स्वयंसेवी संस्थान मदर वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा फल तथा ज्यूस का वितरण किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026