Doordrishti News Logo

फिर से मारने लगी बिजली कटौती, गर्मी में परेशान हो रहे लोग

जोधपुर, प्रदेश में फिर से बिजली संकट गहराने लगा है। जोधपुर शहर में आज रह रह कर बिजली कटौती से आमजन परेशान हुआ। गर्मी और उमस की मार के बीच बिजली कटौती ने लोगों को बेचैन कर रखा है।

प्रदेश में शुक्रवार से एक बार फिर बिजली की कटौती शुरू हो गई है। 5 मई से गर्मी बढऩे के साथ ही बिजली की डिमांड 14503 मेगावाट पहुंच गई है। बिजली की औसत उपलब्धता 11558 मेगावाट है। इससे राज्य में करीब 3 हजार मेगावाट बिजली अधिकतम डिमांड से कम पड़ गई है। ऐसे में गांवों में अघोषित रूप से 3 से 5 घंटे की बिजली कटौती हो रही है।

चार दिन से मिल रही थी राहत

मौसम में बदलाव, विंड पावर मिल और बिजली की डिमांड में कुछ कमी के चलते पिछले 4 दिन से कटौती में कुछ राहत थी। गर्मी बढऩे के साथ ही बिजली की डिमांड एक बार फिर बढ़ गई। मौसम विभाग ने भी लू और हीट वेव चलने की आशंका जताई है। ऐसे में शुक्रवार से ही घोषित और अघोषित बिजली कटौती का सामना बिजली उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026