Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमला नेहरू नगर स्थित ऐश्वर्या काॅलेज के अन्तराष्ट्रीय जर्नल “ऐस रिसर्च विजन” के पोस्टर का विमोचन संस्थान के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर राठौड़ ने बताया कि महाविद्यालय लम्बे समय से उच्च शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी एवं प्रयासरत रहा है। यह रिसर्च जर्नल उच्च शिक्षा एवं रिसर्च के बीच की कड़ी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभायेगा।

इस अवसर पर काॅलेज प्राचार्य डाॅ. ऋषि नेपालिया ने बताया कि ऐस रिसर्च विजन एक मल्टीडिसिप्लीनरी बाइलिंगुअल अन्तराष्ट्रीय जर्नल है जिसका प्रकाशन अद्धवार्षिकी तौर में किया जायेगा। इस हेतु इस जर्नल का रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है।

ऐस रिसर्च जर्नल के एडिटर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के सहायक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष शाजी पीटर हैं जिन्होंने बताया कि महाविद्यालय द्वारा रिसर्च के क्षेत्र में यह एक उपलब्धि है जो महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उनके शोध पत्र एवं लेख प्रकाशित करने हेतु एक बेहतरीन प्लेटफाॅर्म प्रदान करेगा। इस जर्नल में प्रकाशित होने वाले शोध पत्रों एवं आर्टिकल्स की पूर्णतः जांच की जायेगी तथा विश्वसनीय सामग्री को ही इसमें प्रकाशित किया जायेगा जिससे विद्यार्थी एवं शोधकर्ता भी इससे लाभान्वित हो सकें।

>>कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहते हैं राज्य के मुखिया- शेखावत

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026