Doordrishti News Logo

जोधपुर, एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष बिट्टा सिंह ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को निजी स्वार्थ को छोड़क़र देशहित में सोचना चाहिए। देश प्रेम पहले स्तर पर होना चाहिए। कोई हमें छेड़े नहीं, अन्यथा छोड़ेंगे नहीं। बिट्टा सोमवार को जोधपुर प्रवास पर आए और पत्रकारों से मुखातिब हुए।

बिट्टा सिंह जोधपुर पहुंचे यहां पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पहली बार तालिबान के ऊपर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि तालिबान के जुल्मों की कहानियां हम सुनते आए हैं और आज वे कहानियां सच होती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने महाराजा रंजीत सिंह के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय भी तालिबान पूरे भारत में हिंदू धर्म के मंदिरों को नुकसान पहुंचाते थे और आतंक फैलाने का काम करते थे।

राजनीतिक पार्टियां राष्ट्रीय हित

370 धारा ना हटती तो होता अफनागिस्तान जैसा हाल

उन लोगों से कहा बहुत बड़ा सवाल है। जो जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटाने के विरोध में हैं उन्हें सोचना चाहिए कि 370 धारा जम्मू कश्मीर से नहीं हटी होती तो शायद आज यही स्थिति भारत में देखने को मिलती। 370 हटाने के बाद आज हमारा देश मुकम्मल आजाद हुआ है। जहां 15 अगस्त 26 जनवरी को पूरे जम्मू कश्मीर में तिरंगे ही तिरंगे लहराए हैं। अब किसी तालिबानी की हिम्मत नहीं कि वे जम्मू-कश्मीर की तरफ आंख उठाकर भी देखे ।

आंतरिक सुरक्षा को लेकर सचेत रहें

बिट्टा सिंह ने कहा कि तालिबान की सत्ता के आने के बाद हमें सचेत रहने की आवश्यकता जरूर है। मेरी हिदायत है कि सभी राजनीतिक पार्टियां को राष्ट्र्रीय सुरक्षा और राष्ट्र्रीय हित के लिए एक जुट होने की आवश्यकता है। जिस तरह से तालिबान एक है उसी तरह हमारी एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है। वो तो सिर्फ 70000 हैं, हम तो करोड़ों की संख्या में हैं। जरूरत है तो राष्ट्र्र हित, राष्ट्र्र सुरक्षा, 370  धारा के मुद्दे पर सभी राजनीतिक पार्टियों को एकजुटता दिखाने की।

तालिबान की सत्ता में आने के बाद  पाकिस्तान में जिस तरह से जश्न मनाया जा रहा है उस पर बिट्टा ने कहा कि पाकिस्तान पहले ही भारत के सामने घुटने टेक चुका है। धारा 370 के बाद भी पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाया था जिस तरह से हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था हम किसी को छेड़ते नहीं, कोई हमें छेड़े तो छोड़ते नहीं, अगर हमारी सीमाओं के सामने कोई देखेगा तो हम किसी को नहीं छोड़ेंगे चाहे वह तालिबान हो पाकिस्तान हो या चीन हो।

ये भी पढें – चौपहिया वाहन भी चोरों के निशाने पर, बोलेरो और कार को ले गए

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026