Doordrishti News Logo

दुपहिया वाहन चोरी के चार प्रकरण दर्ज

जोधपुर, शहर में सक्रिय वाहन चोर अब चौपहिया वाहनों को निशाना बनाने लगे है। एक ही रात में बोलेरो और कार को चुरा ले गए। जबकि अलग अलग स्थानों से चार बाइक भी पार हो गई। चोरी हुए चौपहिया वाहनों का पता नहीं चला है। बासनी पुलिस ने बताया कि जैसलमेर जिले के पोकरण थानान्तर्गत गोमट का रहने वाला इलमदीन पुत्र हाजी खां एम्स अस्पताल में अपने रिश्तेदार की तिमारदारी के लिए आया हुआ था।

रात को उसने अपनी बोलेरो एम्स अस्पताल परिसर में खड़ा किया था। मगर बाद में यह बोलेरो चोरी हो गई। इस बारे में इलमदीन ने बासनी थाने में चोरी की रिपोर्ट दी। जबकि शास्त्रीनगर ए सेक्टर में रहने वाले सुरेश पुत्र गुरमुख सिंधी ने पुलिस को बताया कि उसकी कार रात को घर के बाहर खड़ी थी। मगर सुबह उठने पर वह नहीं मिली। दोनों ही गाडिय़ां का फिलहाल पता नहीं चला है।

दुपहिया वाहन चोरी

खेजड़लीकलां लूणी निवासी ओमप्रकाश पुत्र आदूराम विश्रोई ने शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक मथुरादास माथुर अस्पताल से चोरी हो गई। इसी तरह बासनी पुलिस के अनुसार बाड़मेर के अराबा कल्याणपुर निवासी मूलसिंह पुत्र डूंगरसिंह राजपुरोहित की बाइक एम्स अस्पताल के गेट संख्या 3 की पार्किंग से अज्ञात चोर ले गया।

इधर देवनगर पुलिस ने बताया कि राजबाग सूरसागर निवासी ओमप्रकाश पुत्र नेमीचंद अपनी बाइक लेकर एनएस गार्डन आया था। जहां बाहर खड़ी उसकी बाइक पार हो गई। जबकि उम्मेद चौक आसमानी पोल निवासी भूपेंद्र सिंह की बाइक घर के बाहर से चोरी हुई। सदर कोतवाली थाने में उसने रिपोर्ट दी।

ये भी पढें – पर्यूषण शब्द की व्याख्या

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026