Doordrishti News Logo

जोधपुर, पुलिस, नगर निगम व प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से अब भदवासिया फल-सब्जी मंडी के बाद घंटाघर सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। एक दिन पहले तक जहां सब्जी मंडी में भारी भीड़ नजर आ रही थी वहीं आज पुलिस व निगम कर्मियों ने यहां से फल-सब्जी के ठेला चालकों को बाहर शिफ्ट कर दिया है। इससे अब घंटाघर खाली-खाली नजर आ रहा है।

Police took out fruit and vegetable jam drivers from Clock tower
दरअसल घंटाघर सब्जी मंडी में व्यवस्था सुधर नहीं रही थी है। यहां महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा की गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। दुकानदारों द्वारा ना तो मास्क का सही ढंग से उपयोग किया जा रहा था और ना ही किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग रखी जा रही थी। हालंकि पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों ने कई बार यहां सब्जी व फल विक्रेताओं को चालान काटकर हिदायत दी लेकिन उन पर कोई असर नहीं हो रहा था। ऐसे में पुलिस और नगर निगम ने आज यहां से सभी हाथ ठेला सब्जी व फल विक्रेताओं को घंटाघर से बाहर कर दिया। उन्हें गली-मौहल्लों में घूम-घूमकर सब्जी व फल बेचने, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने की हिदायत दी गई है।

ये भी पढ़े :- आरएमएससीएल ने 28 हजार से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन का किया वितरण

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026