Doordrishti News Logo

रामनवमी व महावीर जयंती के मद्देनजर पुलिस का रूट मार्च

जोधपुर,शहर में आयोज्य धार्मिक पर्वों के मद्देनजर भीतरी शहर में पुलिस ने रूटमार्च आरंभ किया गया है।सोमवार की सुबह पुलिस और मेला समितियों द्वारा भीतरी शहर में रूट मार्च कर व्यवस्थाओं को जांचा गया,ताकि कोई कमी रहने पर सुधार किया जा सके। रुटमार्च में पुलिस के साथ अन्य विभागों के लोग भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- खुद को लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से ऊपर समझते हैं राहुल गांधी-शेखावत

रामनवमी और महावीर जयंती को देखते हुए सुबह मेला समिति के पदाधिकारी और अन्य विभागों के लोगों के साथ रूट मार्च किया गया। रास्तों में दिखाई देने वाली कमियों में सुधार एवं सुझाव लिए गए। रूट मार्च में एडीसीपी पूर्व नाजिम अली सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। चार दिन बाद शहर में रामनवमी का जुलूस निकलेगा। इसके बाद भगवान महावीर की जयंती भी है। जिसके लिए पुलिस और अन्य विभाग मिलकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews