Doordrishti News Logo

बड़ी बहन ने साथ ले जाने से मना किया तो छोटी बहन नाराज हो गई.. निकल गई घर से

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित मेट्रो हाई शिव रोड पर शनिवार की देर शाम एक बच्ची अपनी बहन से नाराज होकर चाचा के घर से निकल गई। यह बच्ची बड़ी बहन के साथ ले जाने से इंकार किए जाने पर नाराज हो गई थी। घर से दो किलोमीटर दूर सांसी कॉलोनी की तरफ निकल गई। सबसे बड़ी बात है कि बच्ची नेपाली थी और शुक्रवार को यहां पर आई थी। भाषा से भी अंजान थी। देर शाम को ही पुलिस को सूचना मिली। तब हरकत में आई पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। करीबन घंटे भर की मशक्कत कर उस बच्ची को सकुशल हासिल कर लिया। परिवार को बच्ची सकुशल लौटी दी गई। यदि रात तक पता नहीं चलता तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी।

रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि नेपाल का एक परिवार शुक्रवार को जोधपुर आया था। इस परिवार के रिश्तेदार रातानाडा स्थित मेट्रो हाई शिव रोड पर रहता है। तब दिन में साढ़े चार बजे के आस पास 11 साल की एक बच्ची बड़ी बहन के साथ चलने की जिद् करने लगी। बड़ी बहन उसे साथ लेकर नहीं गई तो वह नाराज होकर घर से निकल गई। वह गलियों में घूमते घामते सांसी कॉलोनी डिफेंस रोड की तरफ पहुंच गई थी।
देर शाम को पुलिस को सूचना मिलने पर हरकत में आई और आस पास मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस पर बच्ची के जाने की लोकेशन मिली। तब पुलिस की टीम वहां तक पहुंच गई। बच्ची को डिफेंस रोड सांसी कॉलोनी के निकट से हासिल कर लिया। बाद में परिवार को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के मिलने पर परिवारजन ने पुलिस का आभार जताया।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026