Doordrishti News Logo

जोधपुर बंद में हिस्ट्रीशीटर के पास अवैध हथियार की सूचना पर पहुंची पुलिस,देशी पिस्टल और एक राउण्ड बरामद

जोधपुर,जोधपुर बंद में हिस्ट्रीशीटर के पास अवैध हथियार की सूचना पर पहुंची पुलिस,देशी पिस्टल और एक राउण्ड बरामद। शहर की माता का थान पुलिस ने रामसागर चौराहा के पास में बुधवार जोधपुर बंद के समय एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके पास में तलाशी लिए जाने पर देशी पिस्टलमय एक राउण्ड बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें – लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध पूर्व में कई प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। पुलिस को उसके पास में अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। माता का थान पुलिस थाने के एसआई हरखाराम बुधवार जोधपुर बंद के समय गश्त पर थे।

तब रामसागर चौराहा स्थित मेडिकल शॉप के नजदीक एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा। उससे पूछताछ में अपना नाम पता नयापुरा चौखा हाल गली नंबर 1 अन्नासागर निवासी राहुल कच्छवाह पुत्र बाबूलाल माली होना बताया। उसके तलाशी लिए जाने पर उसके पास में एक देशी पिस्टलमय एक राउण्ड मिला।

इस पर उसे आर्म्स एक्ट मेें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ गिरफतारी वांरट भी थे। आरोपी राहुल कच्छावाहा से अवैध पिस्टल की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कई सारे प्रकरण पहले से दर्ज है।

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026