Doordrishti News Logo

युवक पर फायरिंग की सूचना पर आधी रात को दौड़ी पुलिस,निकला लाइटर

जोधपुर,श्हर के सरदारपुरा गांधी मैदान के पास में रविवार की देर रात को फायरिंग की सूचना पर पुलिस की भागदौड़ हो गई। एक युवक के कान के पास में रगड़ लगी। बाद में डॉक्टरी जांच में गोली जैसे आलामात नहीं मिले। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि लाइटरनुमा पिस्टल थी जो एयरगन जैसी लगती है। इसमें किसी प्रकार का कोई केस दर्ज नहीं हुआ। दोनों पार्टियों मेें आपसी कहासुनी हुई थी बाद में सोमवार को समझौता भी हो गया।

ये भी पढ़ें-समूहगान प्रतियोगिता 4 दिसंबर को

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार की देर रात साढ़े 11-12 बजे के बीच में सरदारपुरा गांधी मैदान के पास में फायरिंग की सूचना पर पुलिस गई थी। एक युवक एमजीएच पहुंचा था जिसने बताया कि उसके कान के पास में लगी है।
डॉक्टरी जांच में पता लगा कि गोली जैसे कोई आलामात नहीं है। किसी चीज की रगड़ है। एक बार तो युवक ने शिकायत दी थी। मगर सोमवार को वह अपनी शिकायत लेकर चला गया। जिसके खिलाफ शिकायत दी उन्हें लाया तो पता लगा कि युवकों के बीच किसी बात को लेकर हल्का विवाद हो गया था। मगर बाद में दोनों में समझौता हो गया। किसी प्रकार की कोई केसबाजी नहीं हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि लाइटरनुमा पिस्टल थी जो एयरगन जैसी लगती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026