Doordrishti News Logo

पब में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की रेड,छह लोगों को पकड़ा

शहर में आधी रात को चोरी छुपे चल रहे पब और बार

जोधपुर,पब में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की रेड,छह लोगों को पकड़ा।कमिश्ररेट में आधी रात को चोरी छुपे पब और बार संचालित हो रहे हैं। मगर पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं है। कोई मुखबिरी सूचना आ जाएं तो बात अलग है।

यह भी पढ़ें – किशोरी से दो बालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

ऐसे ही एक पब पर पुलिस की टीमों ने आधी रात में डालीबाई चौराहा के नजदीक होटल राजबाग के पास में पब पर रेड दी। जहां से पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग मेें पकड़ा है।

पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह एवं डीसीपी पश्चिम के राजर्षि राज के सुपरविजन में अवैध गतिविधियों मसलन हुक्का बार,अवैध शराब विक्रय,स्पा सेन्टर,पब के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत डालीबाई चौराहा गंगाणा रोड स्थित राजबाग होटल के पास स्थित ट्रोय पब में अवैध गतिविधियां संचालित होने व देर रात्रि पब में भीड़ होने की सूचना पर कार्रवाई की गई।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचन्द ढाका और प्र्रतापनगर सर्कल के जाब्ते के साथ डालीबाई चौराहा झंवर रोड स्थित राजबाग होटल के पास पब में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर दबिश दी गई। पुलिस ने वहां से छह लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर पाबंद करवाया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
मनीष सिंघवी पुत्र रणजीतमल सिंघवी निवासी मकान नं. 419 उम्मेद हेरिटेज रातानाडा,अशोक कुमार पुत्र रामस्वरुप सोनी निवासी दर्जियो का चौक खांडाफलसा, अरुण सोनी पुत्र ताराचंद सोनी निवासी तेजसिंह की हवेली घोड़ों का चौक, नीरज सोनी पुत्र मुकंदलाल सोनी निवासी अम्बेडकर पार्क के पास प्रतापनगर,विक्रांत सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी राजबाग होटल गंगाणा रोङ राजीव गांधी नगर एवं नरेन्द्र पुत्र श्रवणदास वैष्णव निवासी सुवाणा आसोप को शांतिभंग में पकड़ा गया और पाबंद करवाया गया।

इनका कहना है
पब पर रेड दी गई। मगर नशे वाला कोई सामान वहां नहीं मिला है। पार्टी जरूर चल रही थी। मगर नशीली चीजें पुलिस को वहां नहीं मिली। सभी को पाबंद कर छोड़ दिया गया है।

-देवीचंद ढाका,थानाधिकारी राजीव गांधी नगर।

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025