Police raid on call center, four people associated with cyber fraud gang detained

कॉल सेंटर पर पुलिस की रेड, साइबर ठग गिरोह से जुड़े चार लोग हिरासत में

-देश विदेश में फैला रखा था जाल
-कंप्यूटर स्कैनर सहित अन्य सामग्री जब्त
-मोबाइल भी बरामद

जोधपुर(डीडीन्यूज),कॉल सेंटर पर पुलिस की रेड, साइबर ठग गिरोह से जुड़े चार लोग हिरासत में। शहर की रातानाडा पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक कॉल सेंटर पर रेड देकर वहां पर साइबर ठग गिरोह का पता लगाया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देश विदेश में बैठे में लोगों से बड़े पैमाने पर गिरोह ठगी कर रहा था। अब तक जांच में पता लगा कि कॉल सेंटर पर कार्य करने वाले लोग अमेरिका सहित अन्य जगहों के लोगों का पर्सनल डेटा हासिल कर ठगी करते थे। इनके पास से मोबाइल जब्त किए गए हैं।

अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री भजनलाल की शुभकामनाएं

जांच में यह आया सामने :-

पुलिस द्वारा की गई आरंभिक जांच में यह बताया कि कॉल सेंटर पर कार्य करने वाले लोग एवं युवतियां वाहन चालकों को फ्री कार सर्विस का झांसा देकर 3,500 से 4,000 रुपये की मेंबरशिप बेचते थे। जब वाहन चालक सर्विस के लिए कॉल करते,तो नंबर बंद मिलता था। ठगी के लिए फर्जी सिम कार्ड और किराए के बैंक खाते इस्तेमाल किए जाते थे। इस गिरोह में लड़कियां भी शामिल बताई जाती है। कॉल सेंटर के संचालक गौरव पंजाबी और अमित सिंह उर्फ हनी सिंह हैं,जो वाहन चालकों के डेटा को कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों को देते थे।

यह सामग्री हुई बरामद :-

पुलिस ने मौका स्थल से कई मोबाइल,सिम कार्ड,एटीएम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। बताया गया कि गिरोह एक साल से सक्रिय था और देश भर में करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका था।

पूर्व में कुड़ी और भगत की कोठी में पकड़े गए कॉल सेंटर :-
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत वर्ष भी कमिश्ररेट की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने सेक्टर 2 और भगत की कोठी पुलिस ने मधुबन में कॉल सेंटर पकड़ा था। जहां पर भी इसी प्रकार से ठगी की जाती थी।

मेडिकल कॉलेज कार्यक्रम में छात्र गुट भिड़ेे एक के सिर में लगी गंभीर चोट

इन्हें किया गया डिटेन :-
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि चार लोगों को डिटेन किया गया है। जिनमें मूलत: बिलाड़ा के रावर हाल बीजेएस कॉलोनी गैलेक्सी स्कूल वाली गली में किराए पर रहने वाले गोपाल शर्मा पुत्र गुदड़मल शर्मा,झाकड़ा अलवर हाल फूल बाग मंडोर लार्ड विलियम्स स्कूल के पास रहने वाले रहने वाले राजकुमार मीणा पुत्र अशोक कुमार मीणा,राममोहल्ला नागौरी गेट के बाहर रहने वाले धीरज राठौड़ पुत्र विष्णुदत्त राठौड एवं टेट हाउस सर्किट हाउस रोड निवासी सौरभसिंह चौहान पुत्र रविंद्र सिंह चौहान को डिटेन किया गया है।

गोपाल शर्मा पिछले ढाई तीन साल से यहां पर कार्य कर रहा था। राज कुमार मीणा और धीरज राठौड़ पिछले दो ढाई साल से डाटा एंट्री का कार्य कर रहे हैं।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026