Doordrishti News Logo

होटल के कमरे में पुलिस की रेड, छह खाईवाल पकड़े

जोधपुर,होटल के कमरे में पुलिस की रेड,छह खाईवाल पकड़े। शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार को एक होटल में रेड देकर छह खाइवाल को पकड़ा और 35 हजार रुपए जब्त किए।

यह भी पढें – कमिश्ररेट पुलिस की माइनर एक्ट कार्रवाई,जुआरियों की धरपकड़

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर होटल द बेस्ट इन कमरा नम्बर 405 पाल रोड शास्त्रीनगर रेड दी गई। पुलिस ने वहां पर खाईवाली कर रहे पवन असवानी,प्रशान्त मंगलानी,मनीष मोटवानी,हरीश गुमनानी,नितेश भागचंदानी और मोहित सिंह को पकड़ा एवं 35 हजार 100 रुपए जब्त किए।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
पवन असवानी पुत्र रमेश आसवानी निवासी म.नं.119 वैशाली अपार्टमेन्ट बिड़ला स्कूल के सामने, प्रशान्त मंगलानी पुत्र अनिल मंगलानी निवासी सी/161 वैशाली टाउनशिप डालीबाई सर्कल के पास, मनीष मोटवानी पुत्र दीपक मोटवानी निवासी बी 66 श्रीराम नगर पीएफ ऑफिस के पास, हरीश गुमनानी पुत्र लेखराज निवासी 8 हरिओम नगर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड,नितेश भागचंदानी पुत्र गिरधारीलाल निवासी 409 सेक्टर 11 सीएचबी एवं मोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी 5/103 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड को पकड़ा गया।