Doordrishti News Logo

पुलिस ने रूट मार्च से दिया अपराधियों में भय का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस ने रूट मार्च से दिया अपराधियों में भय का संदेश। पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार,अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रविवार को सायंकालीन पैदल रूट मार्च का आयोजन किया गया। पैदल रूट मार्च पुलिस उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शुभकरण,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के.पंवार व सहायक पुलिस आयुक्त मंडोर अनील कुमार शर्मा के निकट सुपरविजन व मथानिया थानाधिकारी आरपीएस (प्रो.) नवनीत कौर के नेतृत्व में निकाला गया।

पैदल रूट मार्च मथानिया बाईपास से मथानिया अस्पताल,रेलवे फाटक,बस स्टैंड,हरिओम मार्केट से मेहराजोता का बास, शहीद सेठ रामचौक,राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय मथानिया, श्रीराम मंदिर, पंचायत भवन तक निकाला गया। इससे पहले ब्रीफिंग के दौरान पैदल रूट मार्च के दौरान गली-मोहल्लों में जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने,संवाद के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं निस्तारण योग्य मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए।

उदय मंदिर इलाके में सीवरेज के पानी को लेकर प्रदर्शन,रास्ता रोका

कालिका टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए यथासंभव तत्काल समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही आमजन को यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध जागरूक करने हेतु निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए। चाय की थडिय़ों,व्यस्ततम बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बदमाशों, नशेडिय़ों,जुआरियों एवं चैन स्नेचिंग जैसे अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026