Doordrishti News Logo

लापता बालक को 3 घंटे में ढूंढा पुलिस ने, परिजन को सुपुर्द

जोधपुर, शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में जयशंकर कॉलोनी चांदणा भाखर से एक बालक रविवार की सुबह दोस्तों के साथ खेलते हुए कहीं निकल गया। परिजन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र के एक व्यक्ति की मदद से बच्चे को तीन घंटे में ढूंढ लिया।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि जयशंकर कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी जोगदास का 9 साल का बेटा पूनमदास मन से भोला है। आज सुबह वह 11 बजे दोस्तों के साथ खेलते हुए कहीं निकल गया। इस पर पुलिस को सूचना मिलने पर क्षेत्र के नागरिक जितेंद्र मालवीय को साथ लेकर एसआई प्रहलादसिंह,एएसआई मदन सिंह,कांस्टेबल हरीराम एवं जयपाल की टीम को लगाया। तीन घंटे तक  आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को जांचने के बाद बालक का पता लगा लिया गया। उसे परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: