Doordrishti News Logo

जोधपुर, लॉकडाउन के तहत वीकेंड कर्फ्यू के दिन शनिवार को पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस की सख्ती और शनिवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सड़क़ों पर ट्रैफिक कम नजर आया। अब गर्मी का असर भी नजर आने लग गया है। इस वजह से आज सड़क़ें सूनी दिखाई दी। सड़क़ों पर बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और उनके चालान काटे। वीकेंड कर्फ्यू सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा।

Police cut many invoices in weekend curfew

राज्य सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर से लगातार बढ़ रहे संक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए लॉकडाउन के तहत ही शनिवार व रविवार का वीकेंड कर्फ्यू लागू कर रखा है। आज इस वीकेंड कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार अवकाश होने का असर जोधपुर शहर में साफ नजर आया। वीकेंड कर्फ्यू और शनिवार के सार्वजनिक अवकाश होने के कारण आज अन्य दिनों की अपेक्षा सड़क़ों पर वाहनों की आवाजाही कम रही।

ये भी पढ़े :- राजस्थानी लोक गीत से दे रहे कोरोना गाइडलाइन की पालना का संदेश

बैंकों में भी चतुर्थ शनिवार का अवकाश था। इस कारण बैंक भी बंद रहे। दोपहर बारह बजे के बाद प्रमुख सड़क़ें व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दूध डेयरी आदि की दुकानें सुबह ग्यारह बजे अनुमत दुकानें बंद हो गई। उसके बाद दोपहर में बेवजह सड़क़ों पर निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और उनके चालान काट डाले। इससे पहले सुबह लोग दूध व डेयरी से सामान खरीदने के लिए घरों से निकले। इसके चलते एकबारगी सड़क़ों पर चहल-पहल नजर आई लेकिन इसके बाद सड़क़ें सूनी होने लगी। अति आवश्यक सेवाओं वालों को छोड़ अन्य पर पुलिस ने सख्ती बरती। कई लोगों के चालान बनाए गए और उन्हें वापस घरों को भेजा गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026