Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की डांगियावास पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी एक बोलेरो पिकअप का मंगलवार को पीछा किया।अनियंत्रित पिकअप शिकारगढ़ मिनी मार्केट में पुलिस की घुमटी के पास पलट गई। रातानाडा थाना पुलिस ने करीब पौने पांच क्विंटल डोडा पोस्त जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि संदिग्ध हालात में एक बोलेरो पिकअप अपराह्न बाद पुलिस कमिश्नरेट की सीमा में आती नजर आई। सूचना मिलने पर डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने पिकअप का पीछा शुरू किया। पुलिस को देख चालक और तेजी व लापरवाही से पिकअप भगाने लगा। उसे पकड़ऩे के लिए पूरे कमिश्नरेट में नाकाबंदी कराई गई। इस बीच, शिकारगढ़ में मिनी मार्केट के समीप पुलिस घुमटी के पास बोलेरो पिकअप पलट गई।

Check deal’s before it’s over 👆

नाकाबंदी कर रही पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। उप निरीक्षक दौलाराम मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर करीब पौने पांच क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाड़मेर जिले में आरजीटी नगर थानान्तर्गत नई खड़ाली गांव में मांजूओं की ढाणी निवासी हनुमान बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। पिकअप भी जब्त की गई।

>>> रहवासीय मकान में संदिग्ध महिला व पुरूष पकड़े

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026