Doordrishti News Logo

लाखों की धोखाधड़ी करने वाले को तिहाड़ जेल से पकड़ लाई पुलिस

हॉस्पीटल के सर्जिकल आइटम के नाम पर स्थानीय युवक से 25-30 लाख की ठगी

जोधपुर, शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लाई है। आरोपी अभी अपनी पुत्रवधु द्वारा महिला उत्पीडऩ में दर्ज करवाए प्रकरण में तिहाड़ जेल में था।
थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी अंकित विश्रोई की तरफ से गत वर्ष 9 अप्रेल को धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया था। इसके अनुसार उसने नई दिल्ली के मोतीनगर निवासी राजेंद्रपाल पुत्र ब्रज भूषण को 25-30 लाख के अस्पताल सर्जिकल आइटम दिए थे।

राजेंद्र पाल फालना, सादड़ी एवं सुमेरपुर में अस्पताल चलाता था। थानाधिाकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि राजेंद्रपाल के उक्त तीनों अस्पताल अनियमिताओं के चलते सीज हो गए थे। जो बाद में बंद हो गए। उसकी पुत्र वधु ने भी दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करवा रखा था। जिसमें वह तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इधर जोधपुर में उसके धोखाधड़ी के संबंध में अंकित विश्रोई ने मामला दर्ज दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी राजेंद्र पाल को अब धोखाधड़ी के केस में तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026