Doordrishti News Logo

वाहवाही लूटने के लिए पुलिस ने कार चोर को 24 घंटे में पकड़ा

छह माह में दर्जनों कारें चोरी हुई आज तक नहीं मिली

जोधपुर, कमिश्ररेट में गत छह माह में दर्जनों लज्जरी कारें चोरी हो रखी हैं। मगर जिला पूर्व और पश्चिम पुलिस कोई चार पहिया वाहन चोर नहीं पकड़ पाई। आज तक कारों का पता नहीं चला। मगर मंगलवार को मुख्यमंत्री जोधपुर में थे। ऐसे में शास्त्रीनगर पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए एक कार चोर को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर ए निवासी जयंतीलाल पुत्र जेठमल की कार रात को उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। वाहन चोर का पता लगाने के लिए पुलिस ने मुखबिरी तंत्र को मजबूत किया और शातिर वाहन चोर भोपालगढ़ के बागोरिया निवासी मुराद खां पुत्र अब्बू खां को गिरफ्तार कर लिया। उससे चोरी कार को जब्त किया गया। आरोपी मुराद के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में 2017 में भी वाहन चोरी के तीन प्रकरण दर्ज हो रखे है। उल्लेखनीय है कि शहर में गत छह महिनों में काफी संख्या चार पहिया वाहन चोरी हो रखे है। मगर पुलिस केवल बाइक चोर के अलावा किसी चार पहिया वाहन चोर या गिरोह को नही पकड़ पाई है।

दूरदृष्टिन्यूज़  की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: