Doordrishti News Logo

एमडीएमएच के बाहर मादक पदार्थ बेचने के संदेह में पुलिस पहुंची,दो व्यक्ति मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),एमडीएमएच के बाहर मादक पदार्थ बेचने के संदेह में पुलिस पहुंची,दो व्यक्ति मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के आस पास पहले कई बार मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले पकड़े जा चुके हैं। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल के बाहर ठेले एवं खोमचे वाले मादक पदार्थ बेचते हैं। इस पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम खुद मॉनिटरिंग करते हुए वहां लवाजमें के साथ पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को गांजा और अवैध डोडा पोस्त के साथ पकड़ा है।

इसे भी पढ़ें – आपसी विवाद में लोहे के पाइप से हमला

पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि एमडीएम अस्पताल के बाहर ठेले, खोमचे वालों द्वारा मादक पदार्थ बेचने की जानकारी मिली थी। इस पर जिला पश्चिम में एडीसीपी वेस्ट निशांत भारद्वाज,एसीपी छवि शर्मा आदि के साथ वे गश्त करते हुए पहुंंचे।

पुलिस ने वहां पर दो लोगों रामसिंह पुत्र भगवान सिंह से 33 ग्राम गांजा और मगाराम पुत्र सोनाराम से 151 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और अस्पताल परिसर में मेडिकल स्टूडेंट भी रहते हैं। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले ग्रामीणों और छात्रों को नशा सप्लाई करते हैं। पहले भी कई बार अस्पताल के आस पास गांजा बरामद किया जा चुका है।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026