Doordrishti News Logo

उम्मेद अस्पताल में कटी जेब पर्स और मोबाइल पार

जोधपुर, बाड़मेर से जोधपुर उम्मेद अस्पताल आए एक व्यक्ति की जेब कट गई। शातिर जेब से मोबाइल और पर्स ले गया। पर्स में छह हजार रूपए भी थे। खांडाफलसा पुलिस ने इस बारे में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। खांडा फलसा पुलिस ने बताया कि बाड़मेर के आसोतरा निवासी रूस्तम खां पुत्र ऐमु खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह उम्मेद अस्पताल में अपने परिचित के इलाज के लिए आया था। तब अज्ञात शख्स जेब से उसका मोबाइल और पर्स पार कर गया। पर्स में छह हजार रूपए के साथ जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे से जेबतराश की पड़ताल कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: