अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का संकल्प-पालीवाल

अटलजी के आदर्शों को आत्मसात करें-पूर्व महापौर घनश्याम ओझा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का संकल्प-पालीवाल। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर “अटल स्मृति वर्ष” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर द्वारा सूरसागर विधानसभा की कार्यशाला का आयोजन कुम्हारों की बगेची,मसूरिया में किया गया एवं एवं सरदारपुरा विधानसभा की कार्यशाला का आयोजन पावटा स्थित डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क में किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा,सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। उनके विचार और सिद्धांत आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। अटलजी ने राजनीति को सेवा, शुचिता और संवेदना से जोड़ा तथा भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई।

पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व विचार,व्यवहार और वाणी की मर्यादा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटलजी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा वरिष्ठ नेता घनश्याम वैष्णव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अंत्योदय,सुशासन और राष्ट्रवाद की जो परंपरा स्थापित की,वही आज भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति का आधार है। उन्होंने कहा कि अटलजी का जीवन सरलता, समरसता और सिद्धांतों की राजनीति का प्रतीक है,जिससे प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

वरिष्ठ नेता जगत नारायण जोशी ने कहा कि अटलजी ने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतंत्र और राष्ट्रीय हितों को सर्वाेपरि रखा। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और “अटल स्मृति वर्ष” के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया ने कार्यकर्ताओं से अटलजी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अटलजी के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।

जोधपुर मंडल की 22 ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन

कार्यशाला में वरिष्ठजन,जिला पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं शशि प्रजापत,बरखा हंस जिला मंत्री,मंडल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल,हेमन्त जान्यानी,पंकज भाटी,हनवन्त सिंह,परसराम तिवाड़ी,शेखर अरोड़ा,पदम सिंह कच्छवाह,गुलाब सुखवानी,पप्पु जांगिड़,प्रतीक व्यास,जुगल साखला,राजेन्द्र शर्मा ईड़वा,प्रेरणा त्रिवेदी,सुनीता डाबी,पूनम ड़ागी, गजेन्द्र सिंह,पूर्व पार्षद दीपक माथुर, नरेन्द्र फितानी,फतह राज माकड़, अजय सैन एवं कई कार्यकर्ताओं की उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसी क्रम में सरदारपुरा विधानसभा की कार्यशाला पावटा स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल एवं जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा के सानिध्य में आयोजित की गई तथा जिला पदाधिकारी सुनिल भाटी, सम्पत सिंह भाटी,मण्डल अध्यक्ष उमेश पलिया,विकास सामरिया, रणजीत सिंह ज्याणी,लक्ष्मण भाटी मंच पर मौजूद थे।