Doordrishti News Logo

दोनों डोज लगी चुकी खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटिव

कोरोना एक्टिव

जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके में रहने वाला एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सबसे बड़ी बात है कि इस खिलाड़ी को कोविड की दोनों खुराक दी जा चुकी है। बावजूद इसके वह पॉजिटिव मिला है। शहर में इस तरह का यह पहला केस बताया जाता है। खिलाड़ी जोधपुर से बाहर भी जाने वाला था। इससे अब जिला प्रशासन सकते में है। फिलहाल खिलाड़ी युवक बीएसफ अस्पताल में आइसोलेटेड है। जोधपुर में पिछले पन्द्रह दिनों में कोविड का यह चौथा केस है। इससे पहले जैसलमेर से आए दम्पति और रिटायर डॉक्टर पॉजिटिव आए थे। बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती दंपती को छुट्टी शीघ्र दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार बीएसफ मंडोर रोड निवासी 27 वर्षीय एक खिलाड़ी युवक को दोनों वैक्सीन लग चुकी है। दो दिन पहले पॉजिटिव आए रिटायर डॉक्टर को भी दोनों वैक्सीन लगी थी। इसके चलते कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं दिखे। इधर जैसलमेर से आए दम्पती में महिला को वैक्सीन नहीं लगी होने के कारण उसे ऑक्सीजन पर रखा गया था। लेकिन अब हालात में सुधार है। एमजीएच अधीक्षक राजश्री बेहरा ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में दो ही मरीज भर्ती हैं। जैसलमेर से आए दम्पती को जल्दी ही छुट्टी दे दी जाएगी। दोनों डोज लगवा चुके लोगों को कोरोना की पुष्टि होने से प्रशासन भी सकते में आ गया है। ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: