राजमहल स्कूल में पौंधारोपण कार्यक्रम संपन्न,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जोधपुर(डीडीन्यूज),राजमहल स्कूल में पौंधारोपण कार्यक्रम संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजमहल (सेक्टर 17),चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आज पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में नीम,पीपल, गुलमोहर,अमलतास,अशोक सहित अनेक औषधीय व छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, पर्यावरण एवं जल संरक्षण मंडल संयोजक जगत नारायण,भाजपा चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमन्त जान्यानी तथा मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य,समस्त शिक्षक,छात्र- छात्राएं,अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। इनका संरक्षण कर हम न केवल पर्यावरण को संवारते हैं,बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को बेहतर जीवन देते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल पौधे न लगाएं,बल्कि उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानकर उनका पालन-पोषण करें।
मंडल अध्यक्ष हेमन्त जान्यानी ने कहा प्रकृति और पर्यावरण की सेवा राष्ट्र सेवा के समान है। एक वृक्ष सैकड़ों लोगों को जीवन देता है। हमें हर साल एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए।

पर्यावरण संयोजक जगत नारायण ने विद्यार्थियों को बताया कि बढ़ता तापमान,प्रदूषण व जल संकट जैसी समस्याओं का समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण में ही निहित है। उन्होंने उपस्थितजन को वर्षभर पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया। मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी व मिडिया प्रभारी अजय सैन ने कहा भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवताओं के समान माना गया है। तुलसी,पीपल,बरगद,आम जैसे वृक्षों को पूज्य मानने की परंपरा हमें सिखाती है कि इनका संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है।

वीर शिरोमणि मुकनदास खींची की 393वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा पर्यावरण जागरूकता पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। धरती पर हरियाली,जीवन में खुशहाली जैसे नारों के साथ रैली भी निकाली गई,जिससे स्थानीय लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश गया।

कार्यक्रम में पदम सिंह कच्छवाह, परसराम तवाडड़ी,हन्वंत सिंह पंवार,संजय जाणी,गुलाब सिंह, जुगल सांखला,झुमर पालीवाल, राजेन्द्र शर्मा,नरपत सोनी,सुमित पंवार,सुशिला मकवाना,प्रियंका त्यागी,प्रेरणा त्रिवेदी,सरला गमनानी, हिमाक्षी शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरीक उपस्थित थे।

Related posts: