Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला ग्रामीण पुलिस लाईन दईजर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन केनरा बैक एचएसबीसी ब्रांच के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केनरा बैक के प्रबन्धक प्रभुदयाल गर्ग व बैक मैनेजर सुनीता कवंर थी। बैक स्टाफ ने कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल द्वारा किया गया।

ग्रामीण पुलिस लाईन वृक्षारोपण

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन के जवानों को वृक्षारोपण का प्राकृतिक महत्व और वर्तमान जीवन में इनका योगदान पर प्रकाश डाला। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन के जवानों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने करने के लिये प्रोत्साहित किया तथा प्रत्येक थानों व कार्यालयों में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने पर बल दिया। केनरा बैक बान्च प्रबन्धक प्रभुदयाल गर्ग और बैक मैनेजर सुनीता कवंर ने पौधारोपण कर पुलिस के जवानों को वृक्षारोपण हेतु जागरूक किया।

अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील के. पंवार द्वारा कार्यक्रम में पुलिस के जवानों और बैक स्टाफकर्मियों को फलदार वृक्षों के महत्व और वर्तमान में आजीविका के साधन के रूप में वृक्षारोपण पर अपने विचार जवानों के समक्ष रखे। संचालन लाईन ऑफिसर सुमेरसिंह सउनि. व लादूराम ने किया।

ये भी पढें – चंबल नदी खतरे के निशान से लगभग 8 मीटर ऊपर, 96 गांव का संपर्क कटने की आशंका

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026