फिजियोथैरेपी विभाग को मिली नईं आधुनिक मशीनों की सौगात
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फिजियोथैरेपी विभाग को मिली नईं आधुनिक मशीनों की सौगात। मथुरादास माथुर अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विभाग को हाल ही में कई अत्याधुनिक एडवांस मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा के मार्गदर्शन में अस्पताल अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने राज्य सरकार एवं कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि विभाग को मिली ये आधुनिक सुविधाएं मरीजों के उपचार, सुरक्षा व बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान गवर्नमेंट फिजियोथैरेपी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ गोविंद सिंह,डॉ केसी मीना एवं डॉ निखिल चौधरी, फिजियोथैरेपी विभाग प्रभारी डॉ सुमित गहलोत,डॉ अर्नब,डॉ मनीष, डॉ स्नेहप्रिया एवं डॉ स्मिता उपस्थित थे।
फिजियोथैरेपी विभाग प्रभारी ने सभी आधुनिक मशीनों के बारे में विस्तार से बताया जिसमें रोबोटिक स्पाइनल डिकंप्रेशन जिससे कमर दर्द,गर्दन दर्द, स्लिप डिस्क का इलाज और बेहतर तरीके से होगा। शॉक वेव थेरेपी द्वारा विभिन्न बीमारियाँ जेसे टेनिस एल्बो, फ्रोज़न शोल्डर,एड़ी का दर्द,प्लांटर फेसिअटिस का आधुनिक इलाज सम्भव होगा,एडवांस पोस्चर या गायट एनालिसिस द्वारा शारीरिक बनावट में विकार जेसे स्कोलियोसिस कायफोसिस फ्लैट फुट,घुटनों मैं घुमाव आदि की जांच होगी,मेयो पल्स एनईएमएस स्टीमूलेशन द्वारा मांसपेशियों मैं चोट के बाद आयी कमजोरी से रिकवरी मैं मदद मिलेगी।
ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया
ऑटोमैटिक शोल्डर एवं एल्बो मोबाइलाइजर द्वारा कंधों एवं कोहनी में चोट के बाद आयी अकड़न से निजात मिलेगा और ऑटोमैटिक सीपीएम द्वारा घुटनों में चोट एवं सर्जरी के बाद आयी जकड़न का इलाज में उपयोगी साबित होंगी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार ये पूर्णतः डिजिटल एवं आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें युवाओ से लेकर सभी आयु वर्ग के मरीजों को सुरक्षित,सटीक और बेहतर इलाज प्रदान करने में सहायक होंगी। इनसे सभी प्रकार के जटिल एवं पुराने नए दर्द और जकड़न से मरीजों को उपचार की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
