दुष्कर्म के बाद फोटो वीडियो वायरल की धमकी
जोधपुर, शहर के जिला पश्चिम में बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के बाद उसके फोटो वीडियो वायरल किए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। घटना में पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। पीडि़ता का मेडिकल करवाए जाने के साथ बयान लिए जाने है। नामजद आरोपी के खिलाफ तफ्तीश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि एक युवती की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बासनी द्वितीय चरण निवासी वैभव वैष्णव नाम के शख्स ने उससे दोस्ती के बाद दुष्कर्म किया। बाद में उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने के साथ यौन शोषण करने लगा। पुलिस ने घटना में अब अनुसंधान आरंभ किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
