पेडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग को अनुमति,डॉ.मनीष पारख को सौंपी कमान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पेडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग को अनुमति, डॉ.मनीष पारख को सौंपी कमान।डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में पेडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (शिशु न्यूरोलॉजी) का नया विभाग शुरू किया गया है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
कलक्टर ने किया एमडीएमएच का व्यापक निरीक्षण
आदेश के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव शिव शंकर अग्रवाल ने डॉ.मनीष पारख को नवगठित पेडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। वे अब इस विभाग की कमान संभालते हुए बच्चों में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के उपचार और सेवाओं को विकसित करेंगे।
