Doordrishti News Logo

सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट डालने पर थाने पर पहुंचे लोग, युवक दस्तयाब

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट डालने पर थाने पर पहुंचे लोग,युवक दस्तयाब। शहर के निकट झंवर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट डालने से खफा एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए थाने पहुंचे। मामला गर्माते देख पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और तत्काल कार्रवाई कर धार्मिक पोस्ट डालने वाले शख्स को दस्तयाब कर लिया। युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है।

न्यू क्रिमिनल लॉ की पालना करें और डिजिटल डॉटा पर रखें नजर: पुलिस आयुक्त

पुलिस ने बताया कि झंवर में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट डाली गई। जिस पर समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति जताई और झंवर थाने पहुंच गए। काफी लोगों का जमावड़ा होने पर मामला गर्माते देख पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया। धार्मिक पोस्ट डालने वाले युवक को दस्तयाब किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts: