Doordrishti News Logo

विभिन्न पार्टियां और संगठनों के लोग भाजपा में शामिल

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कराया भाजपा में प्रवेश

चंडीगढ़, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी, संगीतकार मंच पंजाब सहित सामाजिक,आर्थिक कल्याण से जुड़े अनेक वरिष्ठ नेताओं और जुझारु व्यक्तियों को भाजपा प्रवेश कराया।

शेखावत की उपस्थित में दो बार सांसद रह चुकी सतविंदर कौर धालीवाल, दर्शन सिंह शिवजोत, दमनजीत सिंह धालीवाल, बेअंत सिंह, कैप्टन अमनदीप सिंह, गुरप्रकाश सिंह विर्क, पूरन चंद, इकबाल सिंह तुंग, भारती आगरा, जसविंदर सिंह धालीवाल, बल्देव सिंह अकीला, गुरुचरण सिंह, रोशन सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह बधेरी, राजकुमार के साथ अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने भाजपा ज्वाइन की।

विभिन्न पार्टियां और संगठनों के लोग भाजपा में शामिल

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: