Doordrishti News Logo

जोधपुर, चिकित्सा विभाग द्वारा 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का वैक्सीनेशन करने के लिए सरकार के निर्देशानुसार अब धीरे-धीरे सेशन साइट्स को बढ़ाया जा रहा है।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कौशल दवे ने बताया कि वैक्सीनशन अभियान के तहत गुरुवार को जोधपुर के शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायत स्तर पर 56 कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों पर हजारों लाभार्थियो का कोविड टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का वैक्सीनेशन करने के लिए धीरे-धीरे सेशन साइट्स को बढ़ाया जा रहा है। इसी के चलते आज जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सेंटरों पर टीकाकरण किया गया। इसमें बिलाड़ा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाड़ा व पीपाड़, एम्स जोधपुर (बी ब्लॉक), मथुरादास माथुर अस्पताल, डिगाडी सैटेलाइट अस्पताल, उम्मेद अस्पताल, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजीडेंसी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदना भाकर, कलाल कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, महामंदिर, मसूरिया, जूनी मंडी, नवचौकिया, सूरसागर, उदयमंदिर, भदवासिया सिटी डिस्पेंसरी आदि में 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों का वैक्सीनशन किया गया। 45 वर्ष अधिक आयु वर्ग वाले लाभार्थियों का जोधपुर शहरी क्षेत्र के एम्स जोधपुर, चौपासनी सैटेलाइट, मथुरादास माथुर व महात्मा गांधी अस्पताल, प्रतापनगर सैटेलाइट, मंडोर सैटेलाइट, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागर चौक, बीजेएस, मदेरणा कॉलोनी, राजीव गांधी कच्ची बस्ती के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बालेसर ब्लॉक के सीएचसी बालेसर, चामू, केतू कला, बिलाड़ा ब्लॉक के सीएचसी बिलाड़ा, सीएचसी पीपाड़ आदि मे वैक्सीनशन किया गया।

ये भी पढ़े – सभी ब्लड बैंक कोविड-19 प्लाज्मा प्रोसेसिंग फीस एक समान रखी जाए

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026