Doordrishti News Logo

जोधपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाली एक एएनएम की चार साल बाद भी नियमित पेंशन शुरू नहीं हो पाई है। नियमित पेंशन के लिए वह पेंशन विभाग व चिकित्सा विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर है।

गत 31 जुलाई 2017 को गंभीर बीमारी के कारण ओसियां उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम मधु व्यास ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। अब सेवानिवृत्ति को चार वर्ष हो रहे है लेकिन चिकित्सा विभाग ने नियमित पेंशन का भुगतान नहीं किया। एएनएम मधु व्यास के ससुर भी गंभीर हालत में बीमार हैं जिसकी सेवा दोनों पति-पत्नी के भरोसे ही है। ऐसे हालात में परिवार गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया है।


Buy now 👆

पेंशन विभाग पेंशन दस्तावेजों पर अनावश्यक आरोप लगाकर पीडि़ता को मानसिक रूप से परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पेंशन के लिए इधर-उधर भटक रही पीडि़ता के लिए परेशानी का सबब बने उपखण्ड ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी भी इसमें कोई रूचि नहीं ले रहे हैं। दूसरी ओर एएनएम भी गंभीर रोग से पीडि़त है जिसके इलाज के लिए हजारों रुपयों का महिने में खर्च होता है।


Buy Best deals & save money everyday👆

महिला ने अपनी बिगड़ती आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए नियमित पेंशन के लिए चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, जिला कलेक्टर व सीएमएचओ को पत्र लिखकर राहत की मांग की है। उनके पति कर्म काण्ड के कार्य करते है लेकिन कोरोना महामारी की वजह से अभी यह कार्य भी ठप पड़ा है।

>>> उपनिदेशक मिश्रा को सेवानिवृति पर विभिन्न संगठनों ने दी भावभिनी विदाई

Shop now.👆

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026