Doordrishti News Logo

जोधपुर, सांस्कृतिक संस्था संगीत किसलय के साधक बालक बालिकाओं ने मंगलवार को शहीदी दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को समर्पित देशभक्ति गीतों की संध्या से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम निर्देशक अखिल बोहरा ने बताया कि मात्र 3 दिनों की तैयारी से आज यह कार्यक्रम सजाया गया, जिसमें सर्व प्रथम भूमि पूजन व गणेश जी को याद करते हुए मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर भारत माता की जय, वंदे मातरम और अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारो के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया।

संगीत की प्रथम प्रस्तुति जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वह भारत देश है मेरा, दूसरी प्रस्तुति आज हिमालय की चोटी से फिर हमने ललकारा है और तीसरी प्रस्तुति हम करें राष्ट्र आराधन और अंत में तीजा तेरा रंग था मैं तो.. इस कार्यक्रम में शिवम सिंह ,अनिल राठौड़, कृष्णकांत, दीपक गोस्वामी, वनिता, प्रियंका सोनी, परमेश्वरी व्यास, डॉ प्रेरणा शर्मा ,कोमल ने किया गायन किया। तबले पर अखिल बोहरा एवं हर्ष माथुर, गिटार पर यशवंत सिंह और हारमोनियम पर कार्तिक कुमावत ने संगत की। यह पूरा कार्यक्रम सतीश बोहरा के सानिध्य में संपन्न हुआ।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026