होली की भीड़ के मद्देनजर स्टेशन पर बना यात्री होल्डिंग एरिया

होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की पहल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होली की भीड़ के मद्देनजर स्टेशन पर बना यात्री होल्डिंग एरिया। होली के त्यौहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जोधपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि होली पर्व के कारण यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में अस्थाई होल्डिंग एरिया बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि स्टेशन के पार्सलघर के पास यात्रियों के ठहरने के लिए टेंट लगाकर कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जहां यात्रियों को उनकी ट्रेन के आगमन से पूर्व व्यवस्थित रूप से ठहराया जाएगा। मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह व्यवस्था आगामी 3-4 दिनों तक रहेगी। होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था,पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे भीड़ प्रबंधन व्यवस्था में सहयोग करें तथा रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।

रेलवे अस्पताल में हाई रिस्क मरीज की नाक की गांठ का सफल ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि होली पर अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध हो इसके लिए विशेष बंदोबस्त किए गए इसके अलावा डीआरएम ऑफिस में वार रूम से निरन्तर निगरानी रखी जा रही है। यह व्यवस्था उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा होली के दौरान यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

Related posts: