फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

  • उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के टीटीई की सतर्कता से खुला मामला
  • आईआरटीसी के नाम से सेव नंबर से फ़्रॉड टिकट का मैसेज दिखा देता था यात्री

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा।मरुधर एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान टिकट में फर्जीवाड़ा कर एसी कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री की होशियारी धरी रह गई। कई बार धोखाधड़ी कर उच्च श्रेणी में यात्रा करने वाले इस यात्री को इस बार पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत टीटीई कालूराम मीणा की सतर्कता से संभव हो सकी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन संख्या 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान मंडल के एसटीटीई कालूराम मीणा ने ए-1 कोच में टिकट जांच के समय एक यात्री का टिकट चेक किया। यात्री ने मोबाइल में टिकट दिखाया जिसमें बी-1 कोच अंकित था। गहन जांच करने पर पता चला कि यात्री का मूल टिकट बी-1 कोच का नहीं था, लेकिन उसने आईआरसीटीसी द्वारा भेजे गए टिकट मैसेज को एडिट कर बी-1 में 43 सीट नंबर दर्शा दिया था और उसी के आधार पर एसी कोच में यात्रा कर रहा था। जब एचएचटी मशीन में देखा गया तो B1 कोच की 43 नंबर सीट का खाली होना पाया गया।

मामले की जांच के दौरान जब यात्री के मोबाइल की हिस्ट्री देखी गई तो उसमें पहले के भी कई टिकट इसी प्रकार एडिट किए हुए मिले। इससे स्पष्ट हुआ कि यात्री पूर्व में भी टिकट में बदलाव कर गलत तरीके से उच्च श्रेणी में यात्रा करता रहा है। टीटीआई कालूराम मीणा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को पकड़ कर आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल जयपुर के हवाले कर दिया, जहां उसके खिलाफ फर्जीवाड़े के मामले जांच प्रारंभ की गई।

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

उन्होंने बताया कि टीटीआई कालूराम मीणा की सतर्कता व सजगतापूर्ण ड्यूटी से टिकट में फर्जीवाड़ा कर यात्रा कर रहे यात्री को पकड़ा गया है। इस प्रकार की धोखाधड़ी से रेलवे को राजस्व हानि होती है, इसलिए ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पर्सनल मोबाइल नंबर को आईआरसीटीसी VM- IRCTCi के नाम से सेव किया
यात्री ने होशियारी दिखाते हुए अपने पर्सनल मोबाइल नंबर को आईआरसीटीसी VM- IRCTCi के नाम से सेव कर रखे थे जो एक नंबर से एडिट करके दूसरे नंबर पर सेंड करता था ताकि चेकिंग के दौरान पता ना चले की मैसेज फॉरवर्ड किया गया है।

रेल नियमों की पालना के साथ सुरक्षित यात्रा की अपील
सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस प्रकार के फर्जीवाड़े से रेलवे को राजस्व की हानि होती है। इसलिए टिकट जांच के दौरान ऐसे मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि टीटीई की सतर्कता और सजगतापूर्ण ड्यूटी के कारण यह मामला सामने आ सका और आरोपी को पकड़ लिया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए ही यात्रा करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़े से बचें।

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल

February 21, 2026