Doordrishti News Logo

तीन जोड़ी ट्रेनों का उधना स्टेशन से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

ट्रेनों का सूरत की जगह उधना रेलवे स्टेशन पर ठहराव अवधि में विस्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),तीन जोड़ी ट्रेनों का उधना स्टेशन से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन।पश्चिम रेलवे के सूरत रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते जोधपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों के सूरत स्टेशन की जगह उधना स्टेशन पर ठहराव अवधि में विस्तार व संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – सेन एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के चयनकर्ता बने

डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार सूरत रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के तहत दो और तीन प्लेटफॉर्म पर एयर कोनकोर्स के फेज-2 निर्माण हेतु लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के कारण ट्रेन 22664,जोधपुर-चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 1 अप्रेल से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह उधना स्टेशन पर सुबह 11.50 बजे आगमन व 11.55 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन 22664,चैन्नई एग्मोर-जोधपुर एक्सप्रेस जो 5 अप्रेल से चैन्नई एग्मोर से प्रस्थान करेगी वह उधना रेलवे स्टेशन पर सायं 7.08 बजे आकर 7.13 बजे प्रस्थान करेगी।

डीआरएम के अनुसार ट्रेन 22738,हिसार-सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस जो 4 अप्रेल से हिसार से प्रस्थान करेगी वह उधना रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.50 बजे आकर 11.55 बजे प्रस्थान करेगी जबकि ट्रेन 22737, सिकंदराबाद-हिसार एक्सप्रेस जो 1 अप्रेल से सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी वह उधना रेलवे स्टेशन पर सायं 7.08 बजे आकर 7.13 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 22724, श्रीगंगानगर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 5 अप्रेल से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह उधना स्टेशन पर 11.50 बजे आकर 11.55 बजे तथा ट्रेन 22723,नांदेड़-श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 3 अप्रेल से नांदेड़ से प्रस्थान करेगी वह उधना रेलवे स्टेशन पर सायं 7.33 बजे आकर 7.38 बजे प्रस्थान करेगी।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026