गांधी मैदान में 21 को होगा परिवर्तन संकल्प यात्रा का समापन

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आएंगे
  • गांधी मैदान में होगी तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सभा
  • जोरशोर से तैयारियों में जुटी शहर भाजपा

जोधपुर,गांधी मैदान में 21 को होगा परिवर्तन संकल्प यात्रा का समापन।
भारतीय जनता पार्टी की परिर्वतन संकल्प यात्रा के समापन पर गुरुवार को तीनों विधान सभा क्षेत्रों की संयुक्त सभा होगी। यह यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के संकल्प को सिद्ध करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यह परिर्वतन यात्रा भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जोश का संचार कर रही है।

यह भी पढ़ें – डेयरी बूथ संचालक और भाई गिरफ्तार

रामदेवरा से आरंभ हुई तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा का 21 सितम्बर को जोधपुर में भव्य समापन होगा। इस आमसभा को भाजपा के तेज तरार्र नेता,प्रखर वक्ता एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करेंगे। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्यवक्ता होंगे। यात्रा के संभाग प्रभारी राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया,प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा सहित अनेक भाजपा नेता इसमय मौजूद रहेंगे। जोधपुर के सरदारपुरा स्थित गांधी मैदान में यात्रा का भव्य समापन होगा। इसको भव्यतम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews