डीडवाना स्टेशन पर 1 अगस्त से पार्सल लोडिंग सुविधा प्रारम्भ
पार्सल लोडिंग सुविधा के प्रारम्भ होने के कारण रेलसेवाओं की ठहराव अवधि में वृृद्धि एवं संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
जोधपुर, रेलवे द्वारा डीडवाना स्टेशन पर पार्सल लोडिंग की सुविधा प्रारम्भ होने से जोधपुर-रेवाडी-जोधपुर व जोधपुर-दिल्ली- जोधपुर रेलसेवा का डीडवाना स्टेशन पर ठहराव की अवधि को बढाया जा रहा है। साथ ही इन रेलसेवाओं का डीडवाना स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाडी रेलसेवा 1 अगस्त से डीडवाना स्टेशन पर निर्धारित समय 6.43 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 6.41 बजे आगमन कर 6.46 बजे ही रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा 1 अगस्त से डीडवाना स्टेशन पर निर्धारित समय 20.42 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 20.40 बजे आगमन कर 20.45 बजे प्रस्थान करेगी। व गाडी संख्या 22421, जोधपुर-दिल्ली रेलसेवा 1 अगस्त से डीडवाना स्टेशन पर 14.06 बजे आगमन कर निर्धारित समय 14.09 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.11 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22422, दिल्ली-जोधपुर रेलसेवा 1 अगस्त से डीडवाना स्टेशन पर निर्धारित समय 14.01 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 13.56 बजे आगमन कर निर्धारित समय 14.04 बजे के स्थान परिवर्तित समय 14.01 बजे प्रस्थान करेगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

