परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव 30 को
दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव 30 को। सिवांची गेट श्रीअजनेश्वर आश्रम के पास स्थित परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव परशुराम महादेव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में 30 अक्टूबर को श्रद्धा,भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशन पुरोहित ने बताया कि पाटोत्सव के अवसर पर अजनेश्वर धाम की गादीपति शांतेश्वर तथा सूरसागर बड़ा रामद्वारा के महंत रामप्रसाद के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी।
जोधपुर मंडल ने हासिल की 100 प्रतिशत समयबद्धता
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12.30 बजे रुद्राभिषेक के साथ होगा। भगवान शिव के अभिषेक एवं पूजन के पश्चात शाम 6.30 बजे फूल मंडली और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के दौरान श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। पुरोहित ने बताया मंदिर ट्रस्ट की ओर से पाटोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में भगवती लाल पुरोहित, मंडल दत्त पुरोहित,शांति प्रसाद बोडा,राधाकिशन थानवी,राजेंद्र व्यास, अनिल पुरोहित,राजेंद्र बिस्सा,राजकुमार व्यास, सुरेंद्र जोशी,डॉ चंद्रशेखर, शिवदत्त पुरोहित,अनिल पुरोहित,नरेंद्र जोशी, गिरीश व्यास,रौनक पुरोहित,जितेन्द्र पुरोहित, राहुल पुरोहित आदि मौजूद थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

