Doordrishti News Logo

जोधपुर मंडल ने हासिल की 100 प्रतिशत समयबद्धता

निर्धारित समय पर चली ट्रेनें यात्रियों का सफर हुआ आसान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल ने हासिल की 100 प्रतिशत समय बद्धता। ट्रेन समय पर चले तो यात्रियों का सफर आसान होने के साथ उनके समय की भी बचत होती है। इसी दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने गुरुवार को शत प्रतिशत समय बद्धता हासिल की। इस दिन मंडल की सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय पर संचालित हुईं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने, आगे की यात्रा की योजना बनाने और जरूरी काम तय समय पर पूरे करने में सहूलियत मिली।

सूर्या के टीजर में चिकित्सकों के विरुद्ध हिंसा के चित्रण पर आईएमए जोधपुर का कड़ा विरोध

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि ट्रेनों का समय पर संचालन यात्रियों के लिए केवल सुविधा ही नहीं,बल्कि उनकी यात्रा को अधिक भरोसेमंद बनाने का भी आधार है। समयबद्ध रेल सेवाओं से यात्रियों को स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार की परेशानी से बचने और अपने समय का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलती है। खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और जरूरी काम से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए समय पर ट्रेन मिलना काफी महत्वपूर्ण है।

डीआरएम के निर्देशानुसार मंडल पर बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय,परिचालन दक्षता और सतत निगरानी से यह उपलब्धि हासिल हुई। जोधपुर मंडल में ट्रेनों के सुचारू संचालन पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। मंडल का लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम,समयबद्ध और भरोसेमंद रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है।