Doordrishti News Logo

परमवीर मेजर शैतानसिंह का बलिदान दिवस आज

पावटा स्थित परमवीर सर्कल पर प्रातः 9.30 बजे होेगी श्रद्धांजलि सभा

जोधपुर, भारत चीन युद्ध 1962 में अदम्य साहस व कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर मेजर शैतान सिंह के बलिदान दिवस पर गुरूवार 18 नवंबर को प्रातः 9.30 बजे पावटा स्थित परमवीर सर्कल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल दिलीप सिंह खंगारोत ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में सैन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सेवानिवृत सेनाधिकारी व गौरव सैनिक व नागरिक शरीक होंगे।

यातायात की विशेष व्यवस्था

मेजर शैतानसिंह शहीद दिवस सेना द्वारा पावटा चौराहा पर आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन में सेना के अधिकारियों व सेना के जवानों द्वारा पूजा अर्चना कर शहीद मेजर शैतानसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धाजंली अर्पित की जायेगी। इस अवसर पर प्रातः 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।

1.नई सड़क से पावटा चौराहा की तरफ से आने वाले यातायात को कालटेक्स, स्टेडियम सिनेमा के पास से, रावत होटल मिर्धा सर्किल, शिप हाउस होते हुए मण्डोर रोड की तरफ आ-जा सकेंगे।

2.कलेक्ट्रेट की तरफ से आने वाला एक तरफा यातायात पावटा चौराहा होते हुए मण्डोर जा सकेंगे।

3.मण्डोर रोड़ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन पावटा बी रोड़, विश्नोई धर्मशाला के सामने से होकर, रसाला ओवरब्रिज होकर आमी तिराहा से जयपुर रोड सर्किट हाउस की तरफ आ जा सकेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026