Doordrishti News Logo

सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर को दोहरी सफलता

65वीं जिला स्तरीय अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता

जोधपुर, सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोला बेरा सूरसागर में चल रही 65वीं जिला स्तरीय अंडर-14 वर्ष छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार खेले गए। प्रतियोगिता संयोजक भूराराम चौधरी ने बताया कि छात्रा वर्ग में श्रीसरस्वती बाल वीणा भारती ने कड़े मुकाबले में जय श्रीनागाणाराय मावि. लोड़ता अचलावतां को पराजित किया।

सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर को दोहरी सफलता

छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सिरोला बेरा, सूरसागर जोधपुर ने कमलनिष्ठा उमावि ओसियां को कड़े मुकाबले में पराजित कर कब्बडी का खिताब जीत कर दोहरी जीत हासिल की। छात्रा वर्ग में श्रीराम आदर्श स्कूल कराणी तृतीय एवं थार स्कूल ओसियां चौथे स्थान पर रही। छात्र वर्ग में प्रगति प. स्कूल हाणियां तृतीय एवं फिनिक्स स्कूल सोयला चौथे स्थान पर रही। वशाशि. सत्यनारायण गौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं गोपाराम की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता से योग्य प्रतियोगियों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्रा टीमें गठित की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026