Doordrishti News Logo

जोधपुर, स्थानीय सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी के प्रयासों ने संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों पाली और जोधपुर को सुगम सड़क मार्ग से जोड़ दिया। पाली जिले के सरदारसमंद और जोधपुर के कापरड़ा तक 17 किमी लंबे सड़क मार्ग के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों को 16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई।

सांसद चौधरी ने बताया कि केन्द्र निधि के सेंट्रल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड से इस सड़क मार्ग के कार्यों की वित्तीय स्वीकृति मिली है और जल्द ही इसका कार्य भी शुरू हो जाएगा। सांसद ने यह भी बताया कि 16 जुलाई को केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से यह स्वीकृति जारी हुई है।

यह सड़क मार्ग दोनों जिले को जोड़ेगा और इससे न केवल आमजन को आवागमन में सुलभता होगी बल्कि दोनों जिले में कम दूरी हो जाने से जनता को समय और पैसों दोनों की बचत भी होगी। लोगों ने जताया आभार: 17 किमी लंबे सरदार समंद से कारपड़ा के सड़क मार्ग जो कि वाया चौपड़ा-लाणेरा-हुणगांव-ओवली है, इन गांवों के ग्रामीणों को नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों से आवागमन का लाभ प्राप्त होगा।

सांसद चौधरी के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चौधरी सरपंच डूंगरसिह कारपड़ा, सुनील शर्मा, ओमाराम, दिनेश शर्मा, हुकुमसिंह पलासनी, ओमसिंह हुणगांव, चैनसिंह उपसरपंच, ठाकुर पन्नेसिंह ओलवी, महेन्द्रसिंह, सुखदेव देवासी, महिपालसिंह सहित ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए सांसद के प्रति अपना आभार जताया। वहीं सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति इस सौगात के लिए विशेष रूप से आभार जताया।

ये भी पढ़े – स्काउट गाइड ने विभिन्न देशों की संस्कृति का लिया आनंद

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन को अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed